विद्युत उपकेंद्र अलापुर पर विश्वकर्मा जयंती कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाई

मुकीम अहमद अंसारी

अलापुर , बदायूं । दिन बुधवार को भगवान विश्वकर्मा धर्म निर्माण सृजन के देवता की जयंती धूमधाम से हवन पूजन के साथ अलापुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारियों के बीच मनाई गई। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा के वंशज प्रजापति हैं उन्हें भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र,भगवान शिव का त्रिशूल, इंद्र का ब्रज, इंद्रप्रस्थ नगरी का निर्माण किया। विश्वकर्मा जयंती पर विद्युत संविदा कर्मचारियों ने मिलकर बड़ी धूमधाम ओर हर्षोल्लास से पर्व मनाया।

इस अवसर पर लाइनमैन उमेश कुमार,अवधेश यादव, लाइनमैन विनोद कुमार, राकेश कुमार,प्रवेंद्र कुमार, उमेश पाल,केंद्र सिंह आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!