थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता चोरी की मोटरसाइकिल संग दो शातिर चोर गिरफ्तार, दो फरार
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए।शनिवार को उ0नि0 विनोद कुमार मय पुलिस टीम (हे0का0 हिटलर खान, का0 मनीष कुमार, का0 आलोक कुमार) कस्बा सहसवान क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर संघटक महाविद्यालय की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद हैं।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम काशीपुर, थाना जुनावई जनपद सम्भल निवासी अवधेश पुत्र राकेश व रिंकू पुत्र इतवारी को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (नंबर UP24X6181) बरामद हुई।
पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे अपने दो अन्य साथियों ललतेश पुत्र कुंवरपाल उर्फ बंटी और सहदेव पुत्र हरी सिंह (दोनों निवासी ग्राम काशीपुर, थाना जुनावई) के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें अंजाम देते हैं। दोनों फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

