अतिरिक्त प्रभार से लेखपालों का इनकार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सहसवान ने प्रांतीय आह्वान पर मुख्य सचिव के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों के अभिलेख-बस्ते राजस्व निरीक्षक को सौंपकर वहां कार्य करने से इनकार कर दिया।

संघ ने अंतर मंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सूची जारी करने, विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित करने, भत्तों में वृद्धि, अतिरिक्त कार्यभार समाप्त करने और लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने समेत कई मांगें उठाईं। लेखपालों ने स्पष्ट किया कि वे अपने मूल हल्के में कार्य करेंगे, जबकि अतिरिक्त आवंटित क्षेत्रों का बहिष्कार जारी रहेगा।

इस दौरान अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव, मंत्री सत्यपाल सिंह, कौशल यादव, अंकित सक्सेना, पुष्पेंद्र यादव, कामेश सक्सेना, सुशील शर्मा, प्रेम सिंह और ठाकुर सुमित कुमार सिंह समेत अनेक लेखपाल मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!