सहसवान, बदायूं। कोतवाली सहसवान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
शासन के दिशा-निर्देश पर प्रतिदिन शाम को निकलने वाले इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने तथा असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त करने के उद्देश्य से सघन चेकिंग भी की।
इस दौरान अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सहसवान में फ्लैग मार्च के दौरान पैदल गश्त करते सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाल नरेश कुमार सिंह।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

