विधानसभा सेक्टर में कैडर कैंप लगाने के संबंध बाबर मियां के आवास पर मीटिंग आयोजित की गई
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। विधानसभा 113 में बहुजन समाज पार्टी की मीटिंग की गई मीर हादी अली उर्फ बावर मियां के आवास पर जिसमें सेक्टर में कैडर कैंप लगाने के संबंध में बुलाई गई मीटिंग में उपस्थित मुख्य अतिथि जिला के उपाध्यक्ष जमशेद अली तथा संभावित प्रत्याशी के छोटे भाई हैदर मिया विधानसभा की कमेटी विधानसभा प्रभारी करण सिंह प्रधान तथा विधानसभा के अध्यक्ष अनोखेलाल विधानसभा के उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन विधानसभा के सचिव सुरजीत कुमार विधानसभा के कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव तथा पूर्व मैं रहे पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता विधानसभा अध्यक्ष कप्तान सिंह सतवीर सिंह बॉबी अंसारी रमेश सागर तथा सेक्टर के सभी अध्यक्ष गण और दूर दराज़ से आए हुए सभी सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे हैदर मिया ने अपने सम्बोधन मे कार्यकर्ताओ मे जोश भरा और कहाँ पूरी ताकत लगा दो इस बार बहन कुमारी मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है भ्रष्टाचार को मिटाना है हिन्दू मुस्लिम की राजनीती को खत्म करना है यही भीम राव अम्बेडकर साहब चाहते थे मान्यवर काशीराम जी चाहते थे उनके सपनो को एक बार फिर साकार करना है मीटिंग का संचालन कप्तान सिंह ने किया अध्यक्षता अनोखेलाल विधानसभा अध्यक्ष ने की जय भीम जय भारत के नारों के साथ मीटिंग का समापन हुआ।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

