बिसौली में विद्युत विभाग द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान 45 बकायेदारों के कनेक्शन काटे 65 उपभोक्ताओं से राजस्व वसूला

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। सोमवार को बिजली विभाग द्वारा मॉर्निंग रेड अभियान के दौरान बकायादारों के 45 कनेक्शन काटे गए, और 65 उपभोक्ताओं से तीन लाख रुपए का राजस्व वसूला गया। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वाले और लंबे समय से बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। एसडीओ विकास राजपूत ने बताया कि मॉर्निंग रेड के दौरान 135 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए, इस दौरान 65 उपभोक्ताओं से टीम द्वारा मौके पर आंशिक भुगतान के तौर पर कुल तीन लाख रुपए का राजस्व वसूला गया। श्री राजपूत ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है वे तुरंत भुगतान कर कनेक्शन कटने जैसी कार्रवाई से बचें। उन्होंने कहा कि बिजली लाइन लॉस काम करने और बिजली चोरी रोकने के लिए मॉर्निंग रेड अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!