महिला सशक्तिकरण महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं । महिला सशक्तिकरण के तहत तहसील बिसौली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। जिसका उपजिलाधिकारी राशि कृष्णा ने उद्घाटन किया। यह पहल शासन के नारी मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई है। इसका उद्देश्य तहसील क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और त्वरित न्याय दिलाना है, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़ें। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि हेल्प डेस्क पर महिला अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त की गई है। यहां महिलाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1076, 102 की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। श्री शुक्ला ने बताया कि 8 महिलाओं के पट्टे किए गए तथा 30 महिलाओं की विरासत एवं कई महिलाओं के समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को कंप्यूटर पर दर्ज कर उनका डेटा सुरक्षित रखा जाएगा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!