पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी बिसौली में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली, बदायूं । पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी बिसौली में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को बैड टच और गुड टच के बारे में जागरूक किया।
सोमवार को पिनेकल स्कूल में छात्राओं को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने कहा कि अपने शरीर के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों को समझाया कि गुड टच वह होता है जो हमें सहज महसूस कराता है और हमारे आत्मसम्मान को बढ़ाता है। जबकि बैड टच वह होता है जो हमें असहज करता है और हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है। कोतवाल हरेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा योगी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करना चाहिए। इनमें 1090 वूमन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा प्रमुख हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह पटेल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा अधिकारों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक रवि जोहरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह पटेल, रोली, प्रतिभा मिश्रा, वेंतेकेश शंखधार, चिराग सक्सेना, गीता मौर्या आदि स्टाफ मौजूद रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

