डॉ राम निवास गुप्ता हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ नेत्र परीक्षण शिविर

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। बुधवार को डॉक्टर रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में दूर-दूर से आए मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई।

शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 3:30 बजे तक किया गया, जिसमें कुल 300 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 60 मरीज (मोतियाबिंद एवं आयुष्मान कार्ड धारक) को सर्जरी हेतु चयनित किया गया और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
सभी मरीजों को आई ड्रॉप निःशुल्क वितरित किए गए तथा शुगर की जांच भी निःशुल्क की गई।
सहसवान को मिला आधुनिक नेत्र चिकित्सा का उपहार
सहसवान में बरसों से कोई भी नेत्र चिकित्सक (Eye Specialist) उपलब्ध नहीं था। इस कमी को पूरा करते हुए डॉ. आदित्य गुप्ता ने सहसवान में नेत्र रोग विभाग की शुरुआत की और एक अत्याधुनिक नेत्र सर्जरी चिकित्सा सेटअप अस्पताल के भीतर स्थापित किया है।
अब सहसवान क्षेत्र में मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोगों के सभी ऑपरेशन यहीं, डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में नियमित रूप से किए जाएंगे। इस कदम की सहसवान की जनता ने जोरदार सराहना की है।
अस्पताल प्रबंधन ने शिविर में आए सभी मरीजों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि आगे भी इस प्रकार की चिकित्सा सेवाएँ जनता तक पहुँचती रहेंगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!