बिसौली, बदायूं । इनरव्हील क्लब द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर नगर के दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर गायत्री परिवार के सहयोग से दीपयज्ञ एवं छंद संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने सैकड़ों की संख्या में दीप जलाकर दीप यज्ञ किया। इससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। डा. सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि भगवान राम का चरित्र प्रत्येक मानव मात्र को प्रेरणा देता है। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब के अध्यक्षा डॉ. सुविधा माहेश्वरी, सचिव भारती अग्रवाल, ममता, मोनिका, रितु, नीरू, अनुपम, मधु, अंशु, संगीता, दिव्या, अर्चना, संयोगिता, कृष्णा, नमिता आदि क्लब की सदस्या मौजूद रही।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

