सहसवान, बदायूं। मामूली बात पर कहा सुनी होने पर बाल्टी में भरकर ऊपर डाला गोबर फिर किया पथराव विमलेश पत्नी बिजेंद्र भमोरी निवासी का आरोप है। तीन दिन पहले मेरी पुत्री शीतल अपने घर की छत पर नहा रही थी तभी नहाते हुए पानी की कुछ बूंदें नीचे नल पर पानी भर रही संध्यावती पुत्री तिलक सिंह की बाल्टी में चली गई जिसको लेकर कहा सुनी हो गई कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर इस मामले को शांत करा दिया उसके बाद मेरी पुत्री घर के बाहर निकली थी तभी संध्यावती ने उसके ऊपर बाल्टी में गोबर भरकर ऊपर डाल दिया इसी बात को लेकर संध्यावती का भाई लाल बहादुर, व राज बहादुर, अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर आ गए और आते ही प्रार्थनी व उसके परिवार को उल्टी सीधी भद्दी भद्दी गलियां देने लगे प्रार्थिनी का आरोप है, कि जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने हमारे स्वजनों पर पथराव करना शुरू कर दिया जिसकी शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उक्त लोगों के चंगुल से हमें बचाया जिसकी सूचना पी आरबी 112 को दी गई मौके पर पहुंची पी आरबी 112 को देख उक्त लोग वहां से भाग खड़े हुए जिसको लेकर पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

