सहसवान- वोटर लिस्ट में बड़ा घोटाला एक ही व्यक्ति के दो-दो ग्राम पंचायतों में वोट, बीएलओ की मिलीभगत से हुआ फर्जीवाड़ा – एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां एक ही व्यक्ति के नाम दो-दो ग्राम पंचायतों में वोट दर्ज पाए गए हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत पूरे मामले में एसडीएम ने बीएलओ की जाँच के आदेश दिए है
ग्राम शुकरुल्लापुर के मूल निवासी सरिता पुत्री नरेश चंद्र, नरेश चंद्र पुत्र नाथूराम और पंकज कुमार पुत्र उमेश के वोट ग्राम पंचायत गंगापुर में भी दर्ज किए गए हैं। बताया गया है कि इन व्यक्तियों के आधार कार्ड, राशन कार्ड और पहचान संबंधी सभी दस्तावेज शुकरुल्लापुर के हैं, फिर भी बीएलओ ने सांठगांठ कर उनके वोट जबरन गंगापुर में बनवा दिए।शिकायत कर्ता ने उप जिलाधिकारी सहसवान श्री सांई आश्रित शाखमुरी को लिखित शिकायत सौंपी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सहसवान साई आश्रित साखमुरी ने तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि बीएलओ या किसी अन्य कर्मचारी की लापरवाही या मिलीभगत पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

