प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रज्वल रेवन्ना जैसे बलात्कारी के मंच को साझा करते हैं तथा कुलदीप सेंगर जैसे बलात्कारी के लिए भाजपा के लोग सड़क से प्रदर्शन करते हैं तो देश मे बलात्कारियों का मनोबल तो बढेगा: शफी अहमद
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। मंगलवार को पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छीव के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के आव्हान पर प्रदेश कोड़िनेटर युवा कांग्रेस शफी अहमद व जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अकबर अहमद सकलैनी के सयुक्त नेतृत्व मे जिलाधिकारी कार्यालय स्थित अम्बेडकर पार्क मे बलात्कारियों का संगठन नही चलेगा, आरएसएस मुर्दाबाद, आनँदु अजी को न्याय दो, युवा पर अत्याचार नही सहेगा हिंदुस्तान जैसे नरों के साथ धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी न्यायिक बिसौली केरल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदु अजी के साथ हुए यौन उत्पीड़न से प्रताड़ित होने पर की आत्महत्या को लेकर न्याय दिलाने एवं उपकरण में प्रकरण में सम्मिलित आरोपियों जो कि आरएसएस के सदस्य हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुनीता सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी आलोक सिंह तथा विशिष्ट वक्ता के रूप में रफत अली खान तथा जाहिद सिद्दीकी मौजूद रहे इस अवसर पर सुनीता सिंह, आलोक सिंह ने सयुक्त रूप से कहा केरल के एक आईपी पेशेवर आनँदु अजी को आरएसएस के सदस्यों द्वारा उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाया गया जो कि आत्महत्या नही आरएसएस के सदस्यों द्वारा हत्या की गई है उनकी अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट में गठित और दावा किया गया है कि राष्ट्रीय स्वयं संघ के सदस्यों द्वारा उनका एवं शोषण किया गया था जिसके कारण में गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे इस घटना की हम कड़ी निंदा करते है तथा आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करती है इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस कोऑर्डिनेटर शफी अहमद तथा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अकबर अहमद सकलैनी ने कहा कि स्वर्गीय आनंदू अजी के अनुसार वह अकेले पीड़ित नहीं है आरएसएस शिविर में इस तरह के शोषण बड़े पैमाने पर हो रहे हैं इस प्रकरण में कांग्रेस नेता एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने आरोपी की गहन जांच की मांग की है एवं आरएसएस नेतृत्व से इस मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा है शफी अहमद ने कहा जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रज्वल रेवन्ना जैसे बलात्कारी के मंच को साझा करते हैं तथा कुलदीप सेंगर जैसे बलात्कारी के लिए भाजपा के लोग सड़क से प्रदर्शन करते हैं तो देश मे बलात्कारियों का मनोबल तो बढेगा उन्होंने कहा आज समाज में न केवल युवतियां बल्कि युवा भी सुरक्षित नहीं हैं। आनंदु अजी के साथ हुआ यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है। इस मामले में आरएसएस जैसे संगठन का नाम सामने आना इसे और गंभीर बनाता है। इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान ने कहा हम मांग करते हैं कि आनंदु अजी को तत्काल न्याय मिले। शोषण करने वालों को, चाहे वह कोई व्यक्ति हो या संगठन, कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।सहसवान विधानसभा अध्यक्ष फरमान गाजी व शशांक पटेल ने कहा युवा कांग्रेस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह पीड़ित के परिवार के साथ खड़ा है और इस मुद्दे को तब तक उठाता रहेगा जब तक पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता। संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी बन्ने खान ने किया मुख्य रूप से धरना प्रदर्शन में शमीम रिटायर्ड फौजी ब्लाक अध्यक्ष सोहनपाल युवाकांग्रेस जिला सचिव ठा रोहित , विधानसभा सचिव सहसवान दिलीप यादव नदीम उद्दीन पीर जी युवा ब्लाक अध्यक्ष सलमान गाजी ,नाजिम नईम, ने उक्त घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की तथा आरएसएस के शिविरों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

