गौकशी की घटना करने वाले सभी गौकशों को थाना सहसवान पुलिस द्वारा भेजा गया जेल।
सहसवान, बदायूं। थाना प्रभारी राजेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा थाना पर पंजीकृत मुकदमा में वाँछित अभियुक्त आमिर पुत्र रहीश निवासी मौहल्ला शहबाजपुर को चौकी नं0 04 के पास बने यात्री शैड से गिरफ्तार किया गया। थाना पर विधिक कार्यवाही करने के उपरान्त अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
घटना 13.09.2025 को थाना सहसवान क्षेत्रान्तर्गत एक कुँए में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे, जिसके सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मुकदमा दर्ज किया गया था जो गोवंशीय पशुओं के अवशेष गुलजार के खेत में मिले थे जिसके सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया गया था अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना व साक्ष्य संकलन से 1. मौहम्मद शमशेर उर्फ समशीर पुत्र नन्हें खान, 2. शकील अहमद उर्फ बड्डे पुत्र अकील अहमद निवासीगण मौहल्ला नई बस्ती शहबाजपुर व 3. बहारे आलम पुत्र रईस अहमद निवासी मौहल्ला कटरा शहबाजपुर 4. ओमेन्द्र पुत्र पान सिंह व 5. बाबू पुत्र रामबहादुर उर्फ कर्रू निवासीगण ग्राम कैशो की मढैय्या 6.मनोज पुत्र सोरन निवासी ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली के नाम प्रकाश में आए, उपरोक्त सभी अभियुक्तगण को थाना पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा जा चुका है। मंगलवार को शेष वाँछित अभियुक्त आमिर पुत्र रहीश निवासी मौहल्ला शहबाजपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

