थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव मालपुर ततैरा में पुलिस चौकी के पीछे मरणासन्न हालत में पड़ी है गाय
सहसवना,बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततैरा के ग्रामवासियों का कहना है की एक गाय का पैर ब्लेडयुक्त तार से कट जाने पर वह चलने फिरने में असमर्थ है। बीते दो दिनों से गाय मंगल बाजार पुलिस चौकी के पीछे के प्रांगण में दो दिन से भूखी प्यासी तड़प रही है। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग के डॉक्टर को भी इसकी सूचना दी परंतु डॉक्टर ने देखना मुनासिब नही समझा ग्राम प्रधान को भी घायल गाय के उपचार हेतु सूचना दी पर जिम्मेदारों ने घायल गाय का उपचार कराने की जद्दोजहद नही उठाई।
जबकि पुलिस चौकी मालपुर ततैरा में उपस्थित होने के कारण भी किसी जिम्मेदार ने गाय का उपचार कराना मुनासिब नही समझा बरहाल घायल गाय जिंदगी और मौत से जूझ रही है। जो पशुचिक्तिसीय डॉक्टर की लापरवाही के साथ साथ जिम्मेददार लोग भी अपनी आँखे मूंदे बैठे हुए है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

