सहसवान, बदायूं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नगर अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी के पिता, रमाकांत माहेश्वरी का गुरुवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 88 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
परिवार और स्थानीय राजनीतिक गलियारों में इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। रमाकांत माहेश्वरी अपने क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बर्तन व्यवसाई सौरभ माहेश्वरी के पिता
के निधन की खबर मिलते ही, स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दिवंगत रमाकांत माहेश्वरी का अंतिम संस्कार आज कछला घाट पर
जाएगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

