तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक भाई की मौत,दूसरा घायल

मुकीम अहमद अंसारी

कादरचौक ,बदायूं। थाना कदारचौक क्षेत्र के कदारचौक और कादरगंज रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी जिसमें एक की मौत हो गई एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला कासगंज की थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव तासी निवासी अतुल पुत्र राजेन्द्र 23 बर्ष अपने भाई पंकज 14 बर्ष के साथ किसी काम से कादरचौक कस्बा आये थी काम खत्म करने के बाद दौनों भाई बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे कादरगंज रोड पर पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी। जिसमें अतुल और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादर चौक में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो का बुरा हाल है मृतक के भाई ने बताया कि वह किसी काम से कस्बा कादरचौक आए थे वापस जाते समय पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी।अतुल की 1 महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!