बिसौली,बदायूं। मंडी समिति स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर मंगलवार को सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई। कई किसान भूखे प्यासे पूरे दिन लाइन में खड़े रहे, लेकिन शाम तक खाद न मिलने से मायूस होकर लौटना पड़ा। इफको किसान सेवा केंद्र के प्रभारी ओमकार सिंह राणा ने बताया कि केंद्र पर एनपीके 20 – 20 – 013 के 110 बैग, नैनो डीएपी 1185, नैनो यूरिया 1320, एवं 838 बैग यूरिया उपलब्ध है। श्री राणा ने बताया कि किसानों की भारी भीड़ होने के चलते कठिनाइयां आ रही हैं। फिर भी यूरिया खाद लगातार वितरित की जा रही है। इस दौरान शैलेश कुमार उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

