उप जिलाधिकारी ने बताया बिसौली विधानसभा क्षेत्र में चार लाख नौ हजार आठ सौ छै मतदाता है, तीन लाख साठ हजार तेईस मतदाताओं को ट्रेस कर लिया गया है
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने बताया कि बिसौली विधानसभा क्षेत्र में चार लाख नौ हजार आठ सौ छै मतदाता हैं। बुधवार तक अभियान के 29 दिनों में तीन लाख साठ हजार तेईस मतदाताओं को ट्रेस कर लिया गया है। शेष कार्य को भी तय समय में पूरा करने के लिए तहसील प्रशासन जुटा है। पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया है। एसडीएम राशि कृष्णा ने बीएलओ के कार्य की सराहना की उन्होंने बताया कि काफी संख्या में ऐसे बीएलओ हैं जिन्होंने आवंटित बूथ पर एस ए आर का काम पूरा कर लिया है। बुधवार को भाग संख्या 119 निजामुद्दीनपुर शाह बूथ पर शत प्रतिशत कार्य समय सीमा के अंदर पूरा किया। एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने विजय चौहान को प्रशस्तिपत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, नायब तहसीलदार सृजन यादव, सुधाकर शर्मा, सुपरवाइजर यादवेंद्र शर्मा, नरेंद्र मौर्य, राजीव कुमार सिंह, भूपेंद्र कश्यप, ललित सक्सेना, शैलेंद्र शर्मा, सूर्यभान सिंह आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

