ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने तथा गैर विभागीय कार्यों में लगाए जाने का विरोध जताया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने तथा गैर विभागीय कार्यों में लगाए जाने का विरोध जताया। संघ के अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस दौरान ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष क्षेत्रपाल शाक्य, महामंत्री विकास पुरी, उपाध्यक्ष चेतेंद्र पाल, अंकुर पाराशरी प्रिया पाल, महामंत्री जगदीप सिंह, मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार, सुशील कुमार, उदयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

