डी पॉल स्कूल में वार्षिक खेल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। डी पॉल स्कूल में वार्षिक खेल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने बेहतरीन ऊर्जा, खेल भावना और टीमवर्क का शानदार परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी पॉल स्कूल के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बी.सी. ने वार्षिक खेल समारोह का मशाल प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ ही खेलों को अपना दिनचर्या का हिस्सा बनना चाहिए फिर खुद से यहां आपकी भाईचारा और टीम भावना बनती है। वहीं स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। सर्वप्रथम 200 मीटर रिले रेस कराई गई जिसमें बालिका वर्ग में येलो हाउस ने प्रथम स्थान, रेड हाउस ने द्वितीय स्थान व ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान, ब्लू हाउस ने द्वितीय स्थान व येलो हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ श्रेणी में 200 मीटर रेस बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने प्रथम, रेड हाउस ने द्वितीय, ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता द्वारा सभी प्रतिभागियों का, उत्साह वर्धन करने वाले दर्शक व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!