नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हौसिला प्रसाद वर्मा का गांव में प्रथम आगमन पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी । 7 दिसम्बर 2025 भारतीय किसान यूनियन 4981 ग्राम ईकाई शाहपुर-दुलहीपुर द्वारा आज सदस्यता अभियान व किसान सम्मान पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हौसिला प्रसाद वर्मा का गांव में प्रथम आगमन पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात् 1992-93में महात्मा महेन्द्र जी के नेतृत्व में चले असहयोग आन्दोलन में उन्नाव व बाराबंकी जेलों में कैद किए गए जगदीश प्रसाद, राम सुमिरन, पप्पू वर्मा,राम कुंवारे, राम बहादुर, स्व रामसिद्धे के पुत्र उमेश कुमार व 2020-21के ऐतिहासिक किसान आन्दोलन में दिल्ली गाजीपुर बार्डर पर महीनों डटकर सरकार को तीनों काले कृषि कानून वापसी को मजबूर करने वाले केशवराम, दिनेश कुमार, सुदीप कुमार, धर्मराज सहित दर्जनों किसानों का माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे व तमाम वक्ताओं मंडल सचिव अयोध्या डा०हरीओम, ब्लाक अध्यक्ष पूरेडलई मेड़ीलाल चौहान, सिद्धौर राम मदन रावत, ब्लाक कोषाध्यक्ष जाकिर अली, संगठन मंत्री राम सुमिरन, गंगाप्रसाद कनौजिया, अजय कुमार ने संगठन विस्तार एवं किसान समस्याओं पर विचार रखे।
पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हौसिला प्रसाद वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेें रूकना बंद कर दी गई थी। इनको पूर्ववत रोका जाए नहीं तो 2026के प्रथम महीने में संगठन रेल रोको या जेल भेजो आन्दोलन चालू करने को विवश होगा।
उन्होंने दिनांक 12दिसम्बर 2025को बी के टी लखनऊ में होने वाली किसान हुंकार महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचने की किसानों से अपील की।

Don`t copy text!