मारपीट एवं ₹25000 गायब होने से दहशत में आया पीड़ित मां ने दी तहरीर।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। कोतवाली के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद की रहने वाली भूरी पत्नी स्माइल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि घटना 8/12/20 25 बीती रात्रि 10 बजे के लगभग की है आरोप है कि उनके पुत्र को पुरानी रंजिश को लेकर सबलू को फोन करके मोनिश ने चार नंबर चौकी पर बुलाया यहां पर पहले से चार अज्ञात लोग भी मौजूद थे प्रार्थिनी आरोप लगाया है कि उन लोगों ने मारपीट करते हुए बेटे से₹25000 भी ले लिए जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने 112 पर की 112 पीआरबी पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई पीड़ित परिवार की मां ने कोतवाली पुलिस को आज प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!