थाना सहसवान पुलिस द्वारा एक बाइक चोर अभियुक्त को चोरी की एक मोटर साइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार ।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशान मे अपराध की रोकथाम एंव वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी सहसवान, अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में गुरूवार को थाना सहसवान पुलिस द्वारा कस्बा सहसवान फाईव स्टार गली से एक मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर नं0 UP 24 BJ 2177 चोरी होने के सम्बन्ध में मुकद्दमा दर्ज किया गया था जिसमें एक अभियुक्त सोहेल उर्फ चुन्ना पुत्र उस्मान निवासी मौहल्ला रूस्तमटोला थाना सहसवान को बिसौली – सैफुल्लागंज रोड पर बने मन्दिर से चोरी की हीरो स्पलेन्डर नं0 UP24BJ2177 उपरोक्त के साथ गिरफ्तार किया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

