कछला रोड पर वितरोई धर्मशाला स्थित परचूनी की दुकान में रात में अचानक आग, पांच लाख का नुकसान

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना मुजरिया के क्षेत्र के वितरोई धर्मशाला पर स्थित परचूनी की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। आसपास धुआँ उठता देख पड़ोसी दुकानदार ने तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक को दी दुकानदार सोनपाल, जो सुजातगंज पस्तौर का रहने वाला है,मौके पर पहुँचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पीआरबी 1286 कछला के पुष्पेंद्र कुमार और चालक प्रेमपाल मौके पर पहुंचे। पीआरबी चालक प्रेमपाल ने तत्काल थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया दुकानदार सोनपाल के अनुसार आगजनी में लगभग पांच लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!