चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन युवक गिरफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी

अलापुर, बदायूं । थाना पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया पुलिस ने गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
थाना अलापुर पर दर्ज मुकदमे में प्रकाश में आए तीन वांछित अभियुक्त अंशुल पुत्र कालीचरन निवासी गांव सेरेली पुख्ता थाना उसैहत, अभिषेक ठाकुर पुत्र यशपाल सिंह निवासी दातागंज ब्लाक के सामने थाना दातागंज,सिंटू ठाकुर पुत्र बृजमोहन निवासी गांव बड़े भमोरा थाना परौर जिला शाहजहांपुर को मुखबिर की सूचना पर हजरतपुर तिराहे से गिरफ्तार किया जिनके पास से चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!