कोतवाली पुलिस द्वारा सर्राफा बाजार ( सर्राफा की दुकान ) से सोने की चैन चुराकर ले जाने वाले अपराधी को पुलिस (कस्टडी) रिमाँड मे लेकर की सोने की चैन बरामद ।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। मोहित कुमार गुप्ता पुत्र चन्द्र प्रकाश गुप्ता निवासी पक्का ताल विद्या कृष्णा नगर थाना सिविल लाईन बदायूँ की सर्राफा की दुकान (मैसर्स जुगल किशोर पहलादी लाल)के नाम से हलवाई चौक पर है । दिनाँक 28.11.2025 को समय करीब 11.30 बजे एक व्यक्ति मोहित कुमार गुप्ता उपरोक्त की सर्राफा की दुकान पर सोने की चैन खरीदने आया था । देखने के बहाने से अज्ञात चोर 03 सोने की चैन चुराकर ले भाग गया था, जिस सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर मुकद्दमा अज्ञात के विरूद्द पंजीकृत किया गया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर, विजयेन्द्र द्विवेदी एंव क्षेत्राधिकारी नगर, रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में दिये गये निर्देशो के क्रम मे त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्राफा बाजार मे हुई घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की सीसीटीवी केमरे से घटना कर्ता का फोटो लेकर सीसीटीवी के माध्यम से शिनाख्त की गयी जिसकी पहचान देवेन्द्र पुत्र नत्थू लाल निवासी बिहारीपुर की गोटिया थाना कुवरगांव के रूप मे हुई जो दिनांक 05.12.2025 को न्यायालय मे हाजिर हुआ जिसको शुक्रवार को पुलिस कस्टडी रिमांड मे लेकर सोने की चैन अभियुक्त देवेन्द्र उपरोक्त के बताये स्थान अभियुक्त की सुसराल भवानीपुर थाना उझानी से बरामद की गयी बरामदगी के आधार पर धारा 317(2),3 (5) बीएनएस की वृद्दि की गयी। अभियुक्त को पुनः न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

