घर के बाहर अलाव पर ताप रहे विकलांग युवक व उसके परिजनों के साथ मोहल्ले के ही कई लोगों ने की मारपीट

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। थाना क्षेत्र के मोहल्ला पठान टोला में घर के बाहर विकलांग युवक अलाव जलाकर ताप रहा था मोहल्ले के और भी लोग ताप रहे थे तभी मोहल्ले का ही राशिद आया और विकलांग नफीस अहमद के साथ गाली गलौज करने लगा जब नफीस अहमद ने गालियां देने का विरोध किया तो उक्त मुलाजिम ने आग में लात मार दी उक्त मुल्जिम ने अपने भाइयों शाहिद रफीक व कई अन्य लोग लाठी डंडे लेकर आ गए और विकलांग को लात घुसो व डंडों से मारा पीटा चीख पुकार पर प्रार्थी की पत्नी सायरा व पुत्री कहकशां ने अपने पिता को बचाने का प्रयास किया तो उक्त मुल्जिमो ने प्रार्थी व पत्नी सायरा और पुत्री को भी लात घुसो व डंडों से मारा पीटा चीख पुकार पर आसपास के लोग आ गए और प्रार्थी व उसकी की पत्नी और पुत्री को व मुश्किल बचाया और मुल्जिमान मार पीट कर मौके से फरार हो गए
प्रार्थी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है
विकलांग युवक मोहल्ले में ही परचूनी की दुकान है दुकान पर आकर आए दिन बदतमीजी वह झगड़ा करते रहते हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!