सहसवान में मानवता की मिसाल: शहवाजपुर चौकी इंचार्ज रामलखन ने पत्नी संग जरूरतमंदों को बांटे कंबल।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। शहबाजपुर चौकी इंचार्ज रामलखन ने ठंड के मौसम में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए अपनी पत्नी के साथ मिलकर 15 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस सराहनीय पहल का उद्देश्य कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाना रहा।कंबल वितरण के दौरान चौकी इंचार्ज रामलखन ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की मदद करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने बताया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनना भी उसका दायित्व है। उनकी पत्नी ने भी इस सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जरूरतमंदों से संवाद किया और उन्हें सर्दी से बचाव के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस मानवीय कदम की खुले दिल से सराहना की। लोगों का कहना था कि जब पुलिस इस तरह समाजसेवा में आगे आती है तो आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना और मजबूत होती है। जरूरतमंदों के चेहरों पर कंबल पाकर जो मुस्कान आई, वह इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी सफलता रही।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

