विकासखंड परिसर में पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव का दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड सहसवान के परिसर में पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव का ऑन सोर्स रेवेन्यू विषय पर दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ए०डि०ओ० पंचायत नीरज कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
जिसके अंतर्गत बरेली से आए मास्टर ट्रेनर्स रूपेंद्र पटेल, कृष्णा तोमर, लव कुमार एवं उमा रानी के द्वारा पंचायत सहायक व सचिव को प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर सलीम अहमद, नवनीत यादव, शैलेश कुमार, सचिन सक्सेना, सत्यपाल यादव, बिशाल शर्मा व सभी पंचायत सहायक एवं सचिव उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

