सहसवान,बदायूं। उप जिलाधिकारी द्वारा नायव तहसीलदार के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम ने राजस्व ग्राम समसपुर मलिक में श्रेणी 5/3 सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर ग्राम के ही दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया था तथा उपरोक्त भूमि पर भवन निर्माण कार्य भी आरंभ कर दिया था जिसकी शिकायत मिलने पर पहुंची राजस्व टीम ने सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर हुए कब्जो को जेसीबी मशीन से कब्जा मुक्त कर दिया जैसे ही राजस्व टीम सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कब्जा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे उससे पूर्व दबंग एवं कब्जेदार भू माफिया भूमिगत हो गए उन्हें डर सता रहा था कि कहीं राजस्व टीम उनके विरुद्ध कार्रवाई न कर दे राजस्व टीम द्वारा सार्वजनिक उपयोग की भूमि दबंग से कब्जा मुक्त कराए जाने की जानकारी मिलते ही ग्राम में हड़कंप मच गया।
राजस्व टीम में कानूनगो विवेक विक्रम, ठाकुर सुमित कुमार सिंह मोहर सिंह क्षेत्रीय लेखपाल विकास यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

