सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव जमीनी विवाद में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का परिजनों ने परिवार के लोगों पर लगाया आरोप।

मुकीम अहमद अंसारी

अलापुर, बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर दारानगर गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता रामपाल सिंह का आरोप है कि परिवार के ही लोगों ने उनके बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है।मृतक मोनू (35) पुत्र रामपाल सिंह निवासी सुन्दर दारानगर थाना अलापुर जिला बदायूं का रहने वाला था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसके तीन छोटे छोटे बच्चे भी हैं।
आपको बता दें रामपाल सिंह ने बताया कि परिवार के ही लोगों से जमीनी विवाद पहले से चला आ रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के ही लोगों ने उनके बेटे को पहले खाना खिलाया फिर शराब पिलाई और उसके बाद उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी। शव को घर के बाहर सड़क किनारे फेंक कर आरोपी फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने तत्काल अलापुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अलापुर प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक का शव घर के बाहर सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला है जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों द्वारा अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!