विद्युत विभाग द्वारा एसडीओ के नेतृत्व में नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली, बदायूं। विद्युत विभाग द्वारा एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्युत उपभोक्ताओं को ओटीएस “वन टाइम सेटलमेंट” योजना के बारे में जानकारी दी गई। एसडीओ अमित कुमार ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि वह सरकार कि इस भारी छूट का लाभ उठाते हुए अपनी बकाया धनराशि जल्द से जल्द जमा करें। उन्होंने बताया कि अलग-अलग टीमें घर-घर जाकर लोगों को छूट की विस्तृत जानकारी दे रही हैं और उनसे बिल जमा करने का आग्रह कर रही हैं। एसडीओ ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से विद्युत विभाग अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभांवित करना चाहता है। इस दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, अवर अभियंता देहात दिनेश कुमार, कमलेश कुमार, संगम, अनिल, उमेश, नवीन, मोहसिन रजा, ऐजाजउद्दीन आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

