बिसौली,बदायूं। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में स्थित गौशाला का नगर पंचायत चेयरमैन इसरार खान ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश के रहने खाने के साथ-साथ ठंड से बचाने के लिए किए गए उपायों का बारीकी से निरीक्षण कर कर्मचारियों को निर्देश दिए। श्री खान ने निरीक्षण के दौरान केयर टेकर से गोवंश को ठंड से बचाने के लिए झूल ओढ़ाने और अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे सहित भूसा आदि की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

