जिला कोल्ड स्टोर संगठन द्वारा रजत जयंती वर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश कोल्ड संगठन की एक भव्य सभा का आयोजन किया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। जिला कोल्ड स्टोर संगठन द्वारा रजत जयंती वर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश कोल्ड संगठन की एक भव्य सभा का आयोजन एमजी ग्रीन रिजॉर्ट, मुड़िया में किया गया। यह आयोजन जिला संगठन के लिए गौरव का विषय रहा, जिसमें प्रदेश व देशभर से कोल्ड स्टोरेज उद्योग से जुड़े पदाधिकारी और शीतगृह स्वामी शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कोल्ड स्टोरेज फेडरेशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल रहे। विशेष अतिथियों में उत्तर प्रदेश कोल्ड संगठन के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, उत्तरा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन जिंदल, उत्तराखंड के सचिव रामचंद्र अग्रवाल एवं उत्तर प्रदेश के सचिव यश कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत जिला संगठन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने किया। जिला सचिव विनय वार्ष्णेय ने संगठन की 25 वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। सभा में प्रदेश के 34 जिलों से 350 शीतगृह स्वामी तथा 50 से अधिक कंपनियों ने सहभागिता की। संचालन मुदित अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि मुकेश अग्रवाल ने शीतगृहों को नई तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया, जबकि अरविंद अग्रवाल ने किसानों को बेहतर बीज उत्पादन व भंडारण उपलब्ध कराने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष उमेश वार्ष्णेय व कार्यकारिणी सदस्य संदीप अग्रवाल एवं राहुल गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!