पुलिस ने आरोपी दंपति के विरुद्ध 10 दिन बाद मामले की की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्सर खालसा निवासी भारतीय किसान यूनियन (टिकेत) संगठन के जिला सचिव रण सिंह उर्फ पप्पू यादव पुत्र बनवारी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया 12 दिसंबर वर्ष 2025 को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसने अपने खेत में यूकेलिप्टस पेड़ों को लगाया था जहां ग्राम के ही प्रवेश पत्र जालिम उसकी पत्नी नन्ही देवी ने खेत में से जबरन उसके पेड़ जड़ मूल उखाड़ कर नष्ट कर दिए पीड़ित ने जब विरोध दर्ज किया तो उपरोक्त वीरेश तमंचा लेकर उसके घर पर धमकी देने पहुंचे गया तथा धमकी दी कि अगर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार दूंगा।
पीड़ित मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जिस पर आरोपी वीरेश के और हौसले बढ़ गए तो उसने दोबारा उसके घर पहुंच कर तमंचे से धमकी दी कि अगर दोबारा थाने पहुंच गया तो तुझे जान से मार दूंगा।
पीड़ित रण सिंह का पप्पू यादव की प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी दंपति के विरुद्ध मामले की 10 दिन बाद अपराध संख्या 523 धारा 333,115/2,351/3,324/4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा आरोपी दंपति की तलाश प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

