31 फीट गहरी अवैध मिट्टी खदान को लेकर ग्रामीणों ने काटा हंगामा, जिला खनन अधिकारी से की शिकायत
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। बिनावर में पुलिस प्रशासन की ढिलाई के चलते क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन रुक नहीं पा रहा है। खनन भरे वाहन दिन-रात धड़ल्ले के साथ दौड़ रहे हैं। इस दौरान थाना बिनावर क्षेत्र के औरंगाबाद माफी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन माफिया मिट्टी का 20 फीट की गहराई से अधिक खदान कर रहे हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों ने काफी हंगामा काटा। इस दौरान ग्रामीण ने बदायूं जिला खनन अधिकारी गुलशन कुमार से अवैध मिट्टी खनन के कार्य को रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मिट्टी का अवैध खनन का कार्य थाना बिनावर क्षेत्र में आए दिन जोरों पर चल रहा है। जहां लोगों को कहना है कि थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद माफी के जंगलों में 20 फीट की गहराई से अधिक खदान कर रहे हैं। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से पता चला है कि यह अवैध मिट्टी खनन का कार्य पुलिस प्रशासन की सांठ-गांठ में आए दिन फल फूल रहा है। जिससे अवैध खनन माफियाओं के हौसले बुलंदियां छू रहे हैं। इस मौके पर शिकायतकर्ता इब्राहिम, जावेद, तस्लीम, रहीस अहमद, गुड्डू आदि ने जिला खनन अधिकारी बदायूं गुलशन कुमार से शिकायत कर अवैध मिट्टी खनन के कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

