25000- 25000/ रु0 के ईनामी 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रिगालिया गार्डन कॉलोनी में महिला को गंन पॉइंट पर लेकर की गई लूटपाट की घटना का किया खुलासा

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने किया ख़ुलासा । निलंबित महिला अधिकारी के घर पर बदमाशों ने दिया था लूट की बड़ी घटना को अन्जाम
पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार । सरगना फ़रार । यूपी के बदायूं में बदमाशों को नहीं रहा पुलिस का खौफ़
दो दिन पूर्व निलंबित महिला अफ़सर के घर में घुसकर असलाहधारी बदमाशों ने महिला को बंधक बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को दिया था अन्जाम ! सीसीटीवी फुटेज के ज़रिये मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को लगी गोली! बदमाशों ने इंस्पेक्टर व सिपाही पर भी झोंका फायर! पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि सरगना पुलिस को चकमा देकर भागने में सफ़ल रहा जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं । थाना सिविल लाइन्स की रेगलिया कालोनी में दो दिन पहले डूडा विभाग की निलंबित सहायक परियोजना अधिकारी प्रीती वर्मा के घर पर असलाहधारी बदमाशों ने गन पॉइंट पर लेते हुए प्रीती वर्मा को बंधक बना कर घर में रखे लाखों के ज़ेबर व नकदी आदि पर हाथ साफ़ कर दिया था । आपको बता दें कि डूडा अधिकारी प्रीती घर में अकेली रहती थीं जिसकी भनक बदमाशों को लग गई। बताते हैं घटना के समय प्रीती पूजा करने मंदिर गई थीं ! जैसे ही वह वापस लौटी बदमाश भी घर में दाखिल हो गये ! सी ओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि लूट का मास्टर माइंड कोरियर कर्मचारी शोएब उर्फ़ डेबिड अभी पुलिस के हत्ते नहीं चढ़ा है जिसकी तलाश की जा रही है ,! उन्होंने बताया कि शोएब ने जेल में रहकर गिरोह बनाया । ज़मानत पर छूटकर उसने कोरियर कम्पनी में नौकरी के बहाने घरों की रैकी करने लगा ! प्रीती को अकेला रहते देख उसने लूट की योजना बनाई और वह बदमाशों के साथ बाहर पहरा देता रहा ! बदमाशों ने घर में रखे ढाई लाख रूपये, ज़ेबर व पिस्टल लूट कर वे फरार हो गये ! एसएसपी डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिँह ने घटना के बाद चार टीमें गठित कर बदमाशों पर पचीस पचीस हज़ार का इनाम घोषित किया था । सीसीटीवी फुटेज के ज़रिये पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जिला परिषद कालोनी निवासी दीपक, मीरा सराये निवासी संतोष व पंजाब का रहने वाला जसबिंन्द्र उर्फ़ काके को गिरफ्तार कर लिया ! बारहल घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!