बदायूं। यूपी 112 सेवा को मजबूत करने के लिए 15 नई पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) शामिल की गई हैं। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने इन नई पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे आपातकालीन कॉल मिलने पर पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और जरूरतमंद लोगों तक सहायता तेजी से पहुंचाई जा सकेगी ।
एसएसपी ने कहा कि यह नई पीआरवी बदायूं में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

