लेखपाल को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एंटी करप्शन बरेली टीम ने किया गिरफ्तार,
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। बदायूं में एंटी करप्शन टीम द्वारा जनपद में भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस नीति को अपनाते हुए लगातार कार्यवाही हो रही है उसके बावजूद भी कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं
मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में बरेली एंटी करप्शन के ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल की टीम ने बदायूं सदर तहसील में ग्राउंड फ्लोर के बरामदे में मंगलवार दोपहर 12:50 बजे लेखपाल महेंद्र सिंह पुत्र सवाल सिंह को रंगे हाथों पकड़ा गया।
शिकायतकर्ता दुर्गेश कुमार पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश ग्राम गडोरा थाना उझानी निवासी शिकायतकर्ता के स्वर्गीय पिता की पैतृक संपत्ति के प्रपत्रों में वरिसान दर्ज करने के एबज में ₹10000 की रिश्वत ली थी आरोपी लेखपाल महेंद्र सिंह उपरोक्त को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ट्रैप टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के द्वारा आरोपी महेंद्र सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में थाना सिविल लाइन बदायूं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

