उत्तर प्रदेश बर काउंसिल के प्रत्याशी ने बिसौली तहसील परिसर में पहुंचकर अधिवक्ताओं से संपर्क कर वोट देने की अपील की

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के प्रत्याशी अतुल कुमार द्विवेदी ने बिसौली तहसील परिसर में पहुंचकर अधिवक्ताओं से संपर्क किया और आगामी चुनाव में समर्थन व वोट देने की अपील की।
बुधवार को अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद अतुल कुमार द्विवेदी ने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अधिवक्ता हितों को सर्वोपरि रखा है। श्री द्विवेदी ने अधिवक्ताओं से वरियता क्रम में उन्हें वोट देने की अपील की। इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा, सुधाकर सक्सेना, अल्ताफ हुसैन, बलबीर यादव, जावेद खान, हरिओम शर्मा, सचिन सक्सेना, नाजिम खान, सतपाल यादव, कमर अब्बास, रोहित शर्मा, धीरज गोस्वामी, नवीन शर्मा, विवेक तिवारी, इकरार अहमद, संजीव सक्सेना, युधिष्ठिर यादव आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!