सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की ओर वाहनों में रेडियम स्टीकर लगाए गए

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की ओर से अभियान चलाकर वाहनों में रेडियम स्टिकर लगाए गए। साथ ही लोगों को यातायात संबंधी नियमों के पालन करने की सलाह दी गई।
नगर के अटल चौक पर जायंट्स ग्रुप ऑफ स्टार्स के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ई रिक्शा, ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर रेडियम स्टिकर लगाए। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वह बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं। जबकि कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। इस दौरान चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, जगत पाल, राजेंद्र सिंह, जायंट्स ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, प्रवीण अग्रवाल ‘नादान, नितिन गुप्ता, साहू सावेंद्र, दीपक वार्ष्णेय, जितेन्द्र गुप्ता, विकास गुप्ता, संदीप गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अमित बाबू, नितिन वार्ष्णेय मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!