बसपा सुप्रीमो के जन्मोत्सव के लिए सहसवान से जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता पहुंचे बरेली

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बरेली बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रही कुमारी मायावती के जन्मदिन के अवसर पर 15 जनवरी को बदायूं जनपद से भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नेहरू युवा केंद्र बरेली पहुंचे जहां पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया सहसवान से बसपा के जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता नेहरू युवा केंद्र पहुंचे कार्यकर्ताओं के हाथों में झंडे थे और बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद बहन मायावती जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रवाना हुए ककराला से पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम का काफिले के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचे तथा रणबीर कश्यप राजेश सागर राजवीर सिंह, दंत क्रांति, हेमेंद्र गौतम, आरपी त्यागी, मनोज कश्यप, आतिफ जख्मी अनोखेलाल जाटव अल्ताफ हुसैन सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए और पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!