बिसौली,बदायूं। नगर के टंकी रोड स्थित मार्किट में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया गया। स्मार्ट मीटर को लेकर कुछ उपभोक्ताओं ने आशंकाएं व्यक्त की।
रविवार को उपखंड अधिकारी अमित कुमार एवं अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी के नेतृत्व में बिजली विभाग के ठेकेदार पूरी टीम को लेकर पहुंचे। इसके बाद पुराने बिजली मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। एसडीओ अमित कुमार ने उपभोक्ताओं को जानकारी दी कि हर माह की पहली तारीख को बिजली बिल स्वत जनरेट होगा। स्मार्ट मीटर लगने से रीडिंग में गड़बड़ी, अनुमानित बिल और अनावश्यक शिकायतों की गुंजाइश समाप्त हो जाएगी। श्री कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं जिससे वह अपनी बिजली खपत की निगरानी स्वयं कर सकेंगे। इस दौरान जेई मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल यादव, विकास आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

