समाधान दिवस में फरियादियों की नजरों में एक औपचारिकता मात्र रह गया है।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। समाधान दिवस फरियादियों की नजरों में एक औपचारिकता मात्र रह गया है। तहसील के लेखपाल व कानूनगो इतने निर्भीक हैं कि उन्हें तहसील स्तर के अधिकारियों का कोई भय ही नहीं रह गया है। यही कारण है कि दूर – दराज से आए ग्रामीणों को बार-बार समाधान दिवस में अपनी फरियाद सुनाने के बाद भी न्याय नहीं मिलता है। इसलिए धीरे-धीरे फरियादियों की संख्या नगण्य होकर रह गई है। शनिवार को थाना समाधान दिवस में तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला फरियादियों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में परसिया निवासी धर्मेन्द्र पुत्र भगवान सिंह अपनी शिकायत लेकर पहुंचा, जिसकी शिकायत पर तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने तत्काल चौकी इंचार्ज दबतोरी को निर्देशित किया। इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!