नगर में फाइव डे’- वर्किंग लागू करने की मांग को लेकर बैंक अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। नगर में फाइव – डे वर्किंग लागू करने की मांग को लेकर बैंक अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। तीन दिन के अवकाश के बाद आज चौथे दिन देश व्यापी हड़ताल के चलते बैंक बंद रहे। जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है, और इसका सीधा असर बैंकिंग कामकाज पर देखने को मिला। इस दौरान नगर की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सभी अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस हड़ताल के चलते बैंक जमा – निकासी से लेकर ब्रांचो में कस्टमर सर्विस जैसे सेवाएं प्रभावित रही।
स्टेट बैंक अधिकारी संघ के डीजीएस कुमार सुंदरम ने एक वार्ता में बताया कि बैंक कर्मियों की मुख्य मांग है कि सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू किए जाए। मौजूदा समय में सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को हॉलीडे रहता है, जबकि अन्य शनिवार वर्किंग रहते हैं। यूनियन की मांग है कि सभी शनिवार अवकाश घोषित किया जाए और सोमवार से शुक्रवार तक कार्य घंटे समायोजित किए जाएं। श्री सुंदरम ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में सभी बैंक कर्मचारियों ने एकजुट होकर हड़ताल में भाग लिया है। यदि सरकार ने शीघ्र 5-डे बैंकिंग लागू नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा तथा आगे भी इस मांग को लेकर बड़ा संघर्ष जारी रहेगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

