आशीष रॉयल पार्क में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। आशीष रॉयल पार्क में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। अंतिम दिन हवन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कथावाचक पूज्य श्री प्रभु जी महाराज ने नौ दिनों तक कथा का वाचन किया। प्रतिदिन भक्तों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ। मुख्य यजमान डॉ. सुबोध दीक्षित एवं डॉ. सुषमा दीक्षित ने अपने परिवार के साथ इसमें भाग लिया। कथा श्रवण करने वाले अन्य श्रद्धालु भी हवन में शामिल हुए। हवन के उपरांत पूर्णाहुति दी गई और विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की गई। हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजकों ने कथावाचक पूज्य श्री प्रभु जी महाराज और सभी सहयोगी भक्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतन को बढ़ावा देते हैं। कथा में मनोज चौधरी, शिवानी चौधरी, चौधरी प्रेमवीर सिंह, शिल्पी चौधरी, श्याम सिंह राठौर संरक्षक आशीष रॉयल पार्क समिति, के.एन. सहगल, डॉ. आर.पी. यादव, कृष्ण कुमार अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, डॉ. एस.एम. सिंह, रमेश गंगवार, लक्ष्मी, प्रकाश, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!