बदायूं। अवैध तरीके से चल रहे निजी अस्पताल में इलाज के दौरान चार माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और महिला डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
आरोप है कि हालत बिगड़ने पर महिला को दूसरे अस्पताल ले जाने से रोका गया और मेन गेट तक बंद कर दिया गया।
मामला बदायूं जिले के दातागंज कस्बे का है,
जहां मंगल बाजार के पीछे स्थित सिटी हॉस्पिटल में
चार माह की गर्भवती महिला कुसुम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक,
29 जनवरी को तबीयत बिगड़ने पर महिला को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,
जहां इलाज के नाम पर 7500 रुपये जमा कराए गए।
परिजनों का आरोप है कि महिला डॉक्टर ने भरोसा दिलाया कि मरीज ठीक हो जाएगी
लेकिन रात में हालत बिगड़ने के बावजूद
न तो डॉक्टर मौके पर आईं और न ही मरीज को समय पर इलाज मिला।
जब परिजन महिला को दूसरे अस्पताल ले जाना चाहते थे,
तो अस्पताल स्टाफ ने मेन गेट में ताला डाल दिया।इसी लापरवाही के चलते 30 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे महिला ने दम तोड़ दिया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

