भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग का अवर अभियंता 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को टीम ने बिजली विभाग के एक अवर अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।
ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण सान्याल, भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली, अपनी टीम के साथ अभियुक्त श्री प्रदीप बाबू भारती पुत्र रामभजनलाल को समय 12:10 बजे दिन में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने में सफल रही। अभियुक्त वर्तमान में अवर अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, ढाक वाली जारत बिजलीघर, बदायूं के पद पर तैनात है।
गिरफ्तारी ग्राम रसूलपुर बिलहरी, मकान रामौतार, बिजली बिल बकाया जमा कैंप, थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूं से की गई।
मामले में शिकायतकर्ता श्री अमरजीत सिंह पुत्र स्व0 सरवन सिंह निवासी ग्राम करोलिया, थाना मूसाझाग जनपद बदायूं ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि उनकी माता के नाम नलकूप के विद्युत कनेक्शन का इस्टीमेट बनाने के एवज में अभियुक्त द्वारा 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन कर नियमानुसार ट्रैप की कार्रवाई की गई।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने आरोपी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते समय गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण सान्याल द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूं में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है तथा वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

