घने कोहरे में पिकअप की भीषण टक्कर, एक चालक की मौत दूसरा गंभीर।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ। घने कोहरे के चलते वजीरगंज थाना क्षेत्र में दो पिकअप गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।इस दर्दनाक हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक का  इलाज चल रहा है। चालक की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

पिकअप गाड़ी को काटकर मृतक चालक को बमुश्किल बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राथमिक जांच में घने कोहरे को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

 

हादसा बदायूँ ज़िले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरैन कस्बे के पास हुआ,

जहां सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था।

कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, इसी दौरान दो पिकअप गाड़ियां आपस में टकरा गईं।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!